
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं0- 130/23 धारा 363, 506, 376(III) भादवि0 व 3/4(2) पोक्सो एक्ट तथा 3(2)5a Sc/St act में वांछित चल रहे अभियुक्त अवनीश कुमार पुत्र शिव कुमार उर्फ शिव्वू निवासी ग्राम रूपधनी थाना जैथरा जिला एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- अवनीश कुमार पुत्र शिव कुमार उर्फ शिव्वू निवासी ग्राम रूपधनी थाना जैथरा जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 नरेश कुमार
- का0 सुशील कुमार
- का0 महताब