हत्या करके साक्ष्य मिटाने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 15 दिन पूर्व अतिरिक्त दहेज की पूर्ति न करने पर हत्या करके साक्ष्य मिटाने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं-114/2023धारा 498 ए,304 बी,201भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित चल रहे एक अभियुक्त *सनी उर्फ शरद कुमार मिश्रा पुत्र नाथूराम उर्फ नत्थू निवासी ग्राम झकराई थाना अलीगंज जनपद एटा।* को आज दिनांक 31.05.2023 को कैल्ठा चौराहा अलीगंज से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1.सनी उर्फ शरद कुमार मिश्रा पुत्र नाथूराम उर्फ नत्थू निवासी ग्राम झकराई थाना अलीगंज जनपद एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
1- उ0नि0 नेत्रपाल
2- मु0आ0 सुशील
3- आ0- अनुज

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks