*बरसात से पहले प्रमुख बाजारों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । शहर की सफाई व्यवस्था को सही करने के लिए डीएम ने निर्देश जारी किए हैं। अस्थायी डलावघर बनाते हुए मेडिकल कॉलेज के सामने, कचहरी रोड, बालाजी मंदिर आदि स्थानों से समय से कूड़ा उठान कराने को कहा है।
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि बरसात से पूर्व घंटाघर सहित अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाए। साथ ही नाले, नालियों की सफाई कराई जाए। शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। टीम के साथ अपनी देखरेख में सफाई कराई जाए। श्रम विभाग के पोर्टल पर अधिष्ठानों की ओर से पंजीयन कार्य में तेजी लाई जाए।
उन्होंने कहा कि संचालित योजनाओं से निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित करें। श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए समय-समय पर कैंप लगाए जाएं। कार्यालय में पंजीकृत सभी श्रमिकों के कार्ड बनवाए जाएं। साथ ही योजनाओं से भी आच्छादित किया जाए। बैठक में सीडीओ डा. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, एएसडीएम वेदप्रिय आर्य, क्षेत्राधिकारी, डीएसओ, एआरएम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।