*जुगेंद्र सिंह यादव की 15 करोड़ रुपये की संपत्ति मथुरा जिला प्रशासन ने मंगलवार को कुर्क, रिपोर्ट योगेश मुदगल

मथुरा/एटा, । एटा जिले के चर्चित सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की 15 करोड़ रुपये की संपत्ति मथुरा जिला प्रशासन ने मंगलवार को कुर्क कर दी। ये कार्रवाई डीएम एटा के आदेश पर की गई।
9 मार्च 2023 को सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। उसी दौरान पता चला कि इस इलाके में भी जुगेंद्र और उनके भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की एक बड़ी चहारदीवारी के बीच दो कोठियां बन रही हैं। इसकी सूचना डीएम एटा को दी गई, जिसके बाद 18 अक्तूबर 2022 को एटा डीएम के आदेश पर मथुरा की तहसील सदर स्थित वैष्णोधाम मंदिर के पीछे छटीकरा व सुनरख बांगर में 0.610 हेक्टेयर में बनी संपत्ति कुर्क की गई है। यह संपत्ति सुबोध यादव पुत्र रामेश्वर सिंह यादव के नाम पर है, जिसकी वर्तमान कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है।