राजू आर्य अब फिल्मी जगत में मचायेंगे धमाल
फिल्म “हमसफर” की हीरोइन सोना वर्मा के साथ कर रहे हैं सूटिंग


एटा/आगरा। आगरा से टूंडला रोड पर स्थित एफ एच मेडिकल कॉलेज के विशाल प्रांगण में फिल्म हमसफर की शूटिंग की गई, जिसमें फिल्म से संबंधित अलग-अलग रोल में हीरो एवं हीरोइन की भूमिका फिल्माई गई। फिल्म के निर्माता मुक्तेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि फिल्म हमसफर पारिवारिक आचार विचार एवं मान्यताओं से ओतप्रोत एवं आम जनमानस के लिए काफी उपयोगी सिद्ध साबित होगा। और जल्द ही इसका प्रसारण शुरू होने वाला है।
एफ एच मेडिकल कॉलेज के विशाल प्रांगण में फिल्म हमसफर की शूटिंग के दौरान मुख्य भूमिका अदा करने वाले कलाकारों में अर्पित चौहान, सोना वर्मा, सोमनाथ यादव, किरण यादव की भूमिका बेहद सराहनीय रही है।
फिल्म हमसफर के कार्यकारी निर्माता, हिंदूवादी किसान नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने भी अब फिल्मी दुनिया में प्रवेश करते हुए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी के साथ राजू आर्य ने इस फिल्म की कई भूमिकाओं में अजब गजब के रोल भी अदा किए हैं। वही फिल्म के निर्देशक उमेश शंकर सर्जन भी इस फिल्म को सफल बनाने में महती भूमिका अदा कर रहे हैं।