बरसात होते ही सड़कों पर हो गए गहरे गड्ढे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । एक सप्ताह पहले बरसात की दो-चार बूंदें क्या गिर गई कि सड़कों की हालात दिखाई दे गई। जगह-जगह गड्ढे हो गए। आगरा रोड की सबसे अधिक हालात खराब है। अलीगंज रोड पर भी ऐसे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन रफ्तार नहीं पकड़ पाते।
एटा से आगरा जाने वाली सड़क सबसे अधिक व्यस्तम सड़कों में शुमार है। जिले की सीमा यानी इसौली तक इस मार्ग पर हजारों गड्ढे बने हुए हैं। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एटा-टूंडला मार्ग पर प्रतिदिन 10 हजार से अधिक गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों के साथ गड्ढों से मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के सर्वाधिक बुरे हालात गांव वसुंधरा से अवागढ़ के बीच में है। यह गड्ढे एक तरफ मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों की गति कम रहे हैं। पिछले दो वर्षों से बने मार्ग के इन गड्ढों को औपचारिक रूप से भरवाया जा चुका है। बारिश के दिनों में गड्ढों में जलभराव होने के साथ वाहन गुजरने से गड्ढे और भी बड़े हो रहे हैं। इससे वाहनों के साथ पैदल राहगीरों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अलीगंज रोड के हालात खराब अलीगंज रोड की भी हालात दिनोंदिन खराब होती जा रही है। बीच-बीच काफी गड्ढे हो गए। कीलरमऊ से ही सड़क खराब होना शुरू हो जाती है। यहां आने-जाने वाले वाहनों को अधिक परेशानी होती है। कई इस सड़क पर भी वाहनों की संख्या अधिक है। प्रतिदिन आठ से दस हजार वाहन यहां निकलते है। इस रोड पर फर्रूखाबाद, हरदोई, लखनऊ तक के वाहनों का आना जाना होता है।
सड़क खराब होने से बहुत ही परेशानी है। मार्ग पर बने गड्ढों से बहुत ही दिक्कत होती है। मार्ग पर रहने वाले लोगों का धूल मिट्टी से बुरा हाल है।
अनिल वर्मा, वसुंधरा
पता नहीं कि किस तरह से सड़क पर काम कराया जाता है। जरा ही बारिश में ही सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर गिट्टी उछलती रहती है। गड्ढों के कारण दिनपर परेशानी होती है।
राजू चौहान
आगरा रोड के नवीनीकरण के लिए टेंडर लगे हुए है। 15 जून को टेंडर खुलने के बाद मार्ग को सही करा दिया जाएगा। वैसे कुछ दिन पहले ही पेंच मरम्मत का कार्य कराया गया था।
मुजाहिद अख्तर
एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग