लेनदेन का वीडियो वायरल सचिव-प्रधान पर मुकदमा

लेनदेन का वीडियो वायरल सचिव-प्रधान पर मुकदमा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज।। अमांपुर की ग्राम पंचायत नगला कुंदन के ग्राम प्रधान को सचिव के भ्रष्टाचार की शिकायत करना मंहगा पड़ा है। सोशल नेटवर्क पर रिश्वत के लेनदेन का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम हर्षिता माथुर ने इस मामले इस मामले में संज्ञान लिया है। एडीओ पंचायत की तहरीर पर अमांपुर कोतवाली में ग्राम प्रधान व सचिव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार अमांपुर में तैनात एडीओ पंचायत रामनिवास शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि नगला कुंदन की ग्राम पंचायत सचिव मधुवाला शर्मा व ग्राम प्रधान के मध्य अवैध धनराशि का वीडियो वायरल होने से विभाग की छवि धूमिल हुई है। डीएम ने इसे गंभीर प्रकरण मानते हुए डीपीआरओ को संबंधित मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। जिसके बाद एडीओ पंचायत के द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोशल नेटवर्क पर वायरल हुए इस वीडियो में अवैध धनराशि के लेनदेन की बातचीत भी है। पुलिस ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच करेगी।

प्रधान व सचिव में लंबे समय से थी खींचतान

कासगंज। अमांपुर के नगला कुंदन के ग्राम प्रधान व सचिव के बीच लंबे समय से विकास कार्यों को लेकर खींचतान चल रही थी। प्रधान के द्वारा पंचायत सेक्रेटरी के विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने की शिकायतें तहसील दिवस व अधिकारियों से की थी।

उसके बाद भी पंचायत सेक्रेटरी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद ग्राम प्रधान व सचिव के लेनेदेन का एक पुराना वीडियो सोशल नेटवर्क पर वायरल हुआ तो जिला पंचायत राज विभाग में हड़कंप मच गया।अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया। डीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने इस संबंध में डीएम हर्षिता माथुर से बातचीत की। डीएम ने विभागीय छवि धूमिल होने के मामले में रिपोर्ट के निर्देश दिए थे। पुलिस अब जांच शुरू करेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks