एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दा फास


एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा इंटेलिजेंस विंग टीम को मिली बड़ी सफलता, एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का शातिर अन्तर्जनपदीय सदस्य 48 एटीएम कार्ड, 5000 रुपए, एक एंड्रॉयड फोन, एक स्विफ्ट कार तथा अवैध असलहा कारतूस सहित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

घटना का विवरणः-
दिनांक 30.05.2023 को जनपदीय इंटेलीजेंस विंग तथा थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर अन्तर्जनपदीय सदस्य को 48 एटीएम कार्ड, 5000 रुपए, एक एंड्रॉयड फोन, एक कार तथा अवैध असलहा कारतूस सहित पुलिस मुठभेड़ में जावड़ा नहर पुल के पास से समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंकों के लगे एटीएम पर सीधे साधे लोगों को झांसा देकर उनके एटीएम बदलकर तथा पिन कोड जानकर अन्य एटीएम से रुपये निकाल लेते हैं, एटीएम कार्ड बदलने की घटनाओं को उन्होंनें जनपद अलीगढ, आगरा, हाथरस ,फिरोजाबाद व आस पास के जिलो में अंजाम दिया है।

महत्वपूर्ण बिंदुः-

  1. गिरोह के सदस्य सीधे-साधे लोगों को झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल कर उनसे पिन नंबर जान लेते हैं।
  2. ये सुबह से ही एटीएम के पास आकर सीधे साधे लोगों को देखते हैं और उनके साथ घटना करके वहां से चले जाते है।
  3. अभियुक्त अपने अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर जनपद अलीगढ, आगरा, हाथरस ,फिरोजाबाद व आस पास के जिलो में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुका हैं।
  4. अभियुक्त अपने फरार साथियों के साथ शिकोहाबाद में कार्ड बदल कर एटीएम से रुपयों की निकासी करके स्विफ्ट कार से एटा आया था।
  5. फरार अभियुक्त अकरम जनपद आगरा के थाना सदर बाजार पर एटीएम से सम्बन्धित अपराध पंजीकृत अभियोग में वाॅछित चल रहा है।
  6. जनपद एटा में पूर्व में हुई घटनाओं के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. अल्लाराजे पुत्र यूनिस निवासी ग्राम नूरपुर थाना टप्पल जिला अलीगढ

फरार अभियुक्तगण का नामपताः-

  1. अकरम पुत्र जफर निवासी ग्राम नूरपुर थाना टप्पल जिला अलीगढ
  2. इंता पुत्र नजीर निवासी ग्राम नूरपुर थाना टप्पल जिला अलीगढ

अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

  1. मु0अ0सं0 210/2018 धारा 379, 420, 511 भादवि व 66/66सी आईटी एक्ट थाना अतरौली जिला अलीगढ़
  2. मु0अ0सं0 529/2020 धारा 307, 344, 250 भादवि थाना टप्पल जिला अलीगढ़
  3. मु0अ0सं0 531/2020 धारा 25/27/3 आर्म्स एक्ट थाना टप्पल जिला अलीगढ़
  4. मु0अ0सं0 84/2021 धारा 379, 411, 420 भादवि थाना सदर बाजार आगरा कमिश्नरेट
  5. मु0अ0सं0 217/2021 धारा 102/41 सीआरपीसी व 411 भादवि थाना सदर बाजार आगरा कमिश्नरेट
  6. मु0अ0सं0 218/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सदर बाजार आगरा कमिश्नरेट

बरामदगीः-

  1. अदद तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कासतूस
  2. एक स्विफ्ट कार नं0 डीएल 8सी एके 7010 रंग सफेद
  3. एक मोवाइल फोन
  4. 48 ए0टी0एम0 कार्ड- (विभिन्न बैंकों के)
  5. 5000 रुपये नकद गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः-
  6. श्री सुनील कुमार सिंह (प्रभारी इंटेलिजेंस विंग)
  7. उ0नि0 श्री रुपचन्द्र सिंह (चैकी प्रभारी जावड़ा)
  8. है0का0 शगीर खान
  9. है0का0 सुखवीर सिंह
  10. है0का0 विष्णु शर्मा
  11. का0 उंमग चैधरी
  12. का0 जितेन्द्र कुमार
  13. का0 आशीष कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks