लूट का प्रयास करने की घटना में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता,थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा लूट का प्रयास करने की घटना में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुअसं-402/2020 धारा-398,401 भादवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त *सोनू उर्फ पुष्पेन्द्र उर्फ बोना पुत्र गुकुल उर्फ कालीचरन निवासी बिकुपुर थाना छतारी जिला बुलन्दशहर* को आज दिनांक-30.05.2023 को रोडवेज बस स्टैण्ड एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
1.सोनू उर्फ पुष्पेन्द्र उर्फ बोना पुत्र गुकुल उर्फ कालीचरन निवासी बिकुपुर थाना छतारी जिला बुलन्दशहर।

गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 श्री शम्भू नाथ सिह
  2. उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार सिह
  3. का0 वीरेन्द्र कसाना
  4. का0 सतेन्द्र नागर
  5. का0 सोनू राणा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks