यूपी एम‌एलसी उपचुनाव में सीएम योगी ने डाला वोट,आज ही आएंगे नतीजे

यूपी एम‌एलसी उपचुनाव में सीएम योगी ने डाला वोट,आज ही आएंगे नतीजे

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है।उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वोट डालने पहुंचे हैं।मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।दोनों रिक्त सीटों के लिए दो अलग-अलग मतदान बूथ बनाए गए हैं।बता दें कि विधान परिषद की दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य लक्ष्मण आचार्य के इस्तीफे और बनवारीलाल दोहरे के निधन के चलते खाली हुई हैं। दोनों सीटों का आज ही नतीजों का ऐलान होगा।

सपा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर चौंकाया

इससे पहले समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन करने के अंतिम दिन पर्चा दाखिल करके सबको चौंका दिया था, क्योंकि विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। भाजपा ने मानवेंद्र सिंह और पदमसेन चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।बाद में सपा उम्मीदवार राम जतन राजभर (मऊ से) और राम करण निर्मल (कौशांबी से) ने भी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम और अन्य की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया था।माना जाता है कि सपा ने लोगों को यह संदेश देने के लिए अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है कि वह सत्ताधारी दल को बिना लड़ाई के वाकओवर नहीं दे रही है।सपा के सूत्रों ने बताया सपा के दो प्रत्याशियों के नाम पर पार्टी नेतृत्व ने ही अंतिम मुहर लगायी थी। भाजपा ने 100 सदस्यीय उच्च सदन के चुनाव के लिए पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह के नामों की घोषणा की है, जहां भाजपा को पर्याप्त बहुमत प्राप्त है।

संख्याबल में भाजपा का पलड़ा भारी

इन सीटों पर विधानसभा के सदस्‍य ही मतदान करेंगे और विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के बहुमत में होने के कारण पार्टी के दोनों उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है।यूपी की 403 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 255 विधायक हैं। भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायकों की संख्या 13 है। भाजपा की एक अन्‍य सहयोगी निषाद पार्टी के छह विधायक हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks