पीएम आवास दिलाने के नाम पर 18 महिलाओं से की ठगी

पीएम आवास दिलाने के नाम पर 18 महिलाओं से की ठगी

एटा,जैथरा, । पीएम आवास दिलाने के नाम पर महिलाओं से लाखों रूपये ठग लिए। पीएम आवास की धनराशि न मिलने पर पीड़ित ने आरोपी से संपर्क किया। इस पर उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना जैथरा के गांव नगला चेतराम मायाचक निवासी अवधेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी सुरजीत सिंह निवासी किरौड़ी चौबिया इटावा को पहले से जानता था। आरोपी ने गांव में आकर तीन साल पहले महिलाओं के नाम पर पीएम आवास योजना के तीन-तीन लाख रूपये दिलाने का झांसा दिया। पीड़ित भी झांसे में आ गया। काम कराने के नाम पर पहले 10 हजार रूपये जमा करने की बात कही। पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया। 18 महिलाओं से दस-दस हजार रूपये जमा करके आरोपी को दे दिए। तीन साल बाद भी पीएम आवास योजना में लाभ नहीं मिला। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने एक लाख 80 हजार रूपये ठग लिए है। पीड़ित ने बताया कि लाभ लेने के लिए मिथलेश, सुशीला, सावित्री देवी, विमलेश कुमारी, संजू, पूजा, संजू, रेनू, सत्यप्रभा, ललिता, गुड्डी देवी, राधा, मीरा, शांतिदेवी आदि महिलएं शामिल रही। पीड़ित ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks