वेतन न देने पर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

बिहारीगढ़ क्षेत्र के सतपुरा गांव के निकट श्री गणेश पेपर इंडस्ट्रीज पटाखा फैक्ट्री पर मासिक वेतन न देने पर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, कर्मचारियों ने उप जिलाधिकारी बेहट से की शिकायत…. *बिहारीगढ़ (समाचार)*

कस्बा बिहारीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सतपुरा गांव के समीप श्री गणेश पेपर इंडस्ट्रीज पटाखा फैक्ट्री जिसमें सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं लेकिन महीना पूरा होने के बावजूद भी मासिक वेतन नहीं दिया जाता। जहां महीने की 7 तारीख को कर्मचारियों को उनका मेहनताना मिल जाता है वहीं पर श्री गणेश पेपर इंडस्ट्रीज पटाखा फैक्ट्री के कर्मचारियों को मेहनताना न मिलने के कारण मजबूर होकर फैक्टरी के गेट पर अपना पैसा लेने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है कर्मचारियों ने फोन के माध्यम से उपजिलाधिकारी बेहट को अपनी समस्या से अवगत कराया उपजिलाधिकारी बेहट ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया कर्मचारियों का कहना है कि उनसे जबरदस्ती 12 -14 घंटे काम लिया जाता है और महीना होने पर पैसा भी नहीं दिया जाता अब देखना यह है कि कौन सा अधिकारी गरीब मजदूरों की समस्या को समझेगा और उसका निस्तारण कराएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks