राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली चोरी के जुर्माना जमा होने वाले केस समाप्त कराये

राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली चोरी के जुर्माना जमा होने वाले केस समाप्त कराये। मैनपुरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 मई 2023 को सिविल कोर्ट मैनपुरी पर किया गया है लोक अदालत में बिजली चोरी के केसो की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट की न्यायधीश मीता सिंह द्वारा की जाएगी इस लोक अदालत के लिए आरोपियों को सम्म्मन द्वारा सूचना उपस्थित होने की भेजी गई हैं इसके अलावा बिजली चोरी के उन केसो को भी समाप्त किया जायेगा जिनमे एफ़ आई आर के बाद चोरी की राशि व जुर्माना विधुत विभाग में जमा कर दिया है ऐसे केसो में थाने से आई एफ़ आर को विभाग से रिपोर्ट मंगाकर सत्यपन कराने के बाद विधुत अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह कटारिया के अनापत्ति के बाद समाप्त कर दिया जाएगा ऐसे केस लगभग 400 से अधिक लगे हैं के इनके अलावा ऐसे केसो की सुनवाई की जाएगी जिन्होंने विधुत विभाग में जुर्माना जमा कर दिया है और कैसचल रहा है वह अपनी रसीद न्यायालय में विभागीय अधिवक्ता से सत्यापित करा कर केस समाप्त कराये लोक अदालत में तीनों विधुत खण्ड के अधिशासी अभियंता मागेंद्र कुमार , आशीष गुप्ता , दीपक मिश्रा , विभागीय अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया , राजस्व क्लर्क जितेंद्र , चंचल , आदित्य ,के अलावा कोर्ट कर्लक सुरेश , धर्मेंद्र, ,चंद्रहास उपस्थित रहेंगे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks