हिंदूवादी नेता को दी गई काट डालने की धमकी

एक ओर जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ गुंडों माफियाओं का सफाया करने में लगे हैं , वही कुछ गुंडे माफिया अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं ।
ताजा मामला
उत्तर प्रदेश के एटा जिले का है ,
जहां एटा जिले के अवागढ़ में रहने वाले हिन्दू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिंदू को इमरान नाम के शख्स द्वारा 16 मई को काट डालने की धमकी दी गई ।
हिंदूवादी नेता के व्हाट्सएप पर मैसेज के द्वारा यह धमकी दी गई जिसमें जान से मारने की धमकी देते हुए इमरान ने हिंदूवादी नेता को काट देने की धमकी दी और कहा कि तेरा पता मुझे मालूम है ।
इमरान द्वारा भगवान के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए गए एवं अन्य द्वेषपूर्ण बातें भी की गईं , सांप्रदायिक तनाव फैलने के कारण उन्हें यहां पर नहीं लिखा जा रहा है ।
स्मरण रहे के हिंदू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिंदू अवागढ़ में हिंदू नव वर्ष के दिन शोभायात्रा निकालते हैं ।
गौ सेवा करते हैं ,
गौ तस्करी के विरुद्ध सतत आंदोलन करते हैं , मंदिरों के पास से मांसाहार के होटलों को बंद करा चुके हैं एवं देशद्रोही तत्वों एवं गतिविधियों का खुला विरोध कर चर्चा में बने रहते हैं ।
हिंदूवादी नेता पर जानलेवा हमले की संभावना से कतई इंकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि पूर्व में भी कई हिंदूवादी नेताओं को इस तरह की धमकियां देने के बाद में मार दिया गया है ।
थाना कोतवाली अवागढ़ पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है ।
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शुभम हिंदू के समर्थकों में रोष व्याप्त है एवं उन्होंने प्रशासन से शुभम हिंदू को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है ।