
एटा ! आज गत गुरूवार को विपिन कुमार डेविड विधायक एटा सदर द्वारा एटा शहर में विद्युत विभाग द्वारा वर्तमान में रिवैंप योजना की प्रगति पर अधीक्षण अभियंता राजकुमार के कार्यालय में नगरीय खण्ड एटा के अधिशासी अभियंता जीo सीo एलo भटनागर एवं उपखण्ड अधिकारी प्रथम गुलशन किशोर एव उपखण्ड अधिकारी द्वितीय देवेंद्र कुमार अधिकारियों और समस्त अवर अभियंताओं से पूरी जानकारी ली। साथ ही इसी योजना के अगले चरण के बारे में विस्तृत चर्चा की और एटा की जनता के हित में विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव दिए। अंत में विधायक विपिन वर्मा डेविड ने एटा शहर में बेहतर विद्युत आपूर्ति करने और चोरी की रोकथाम में पूरा दमखम लगाकर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को आदेशित करते हुए जनता से भी चोरी ना करने और प्रत्येक महीने बिजली जमा करने की अपील की।