नगर पंचायत अवागढ़ ही बचा पाई कमल को

नगर पंचायत अवागढ़ ही बचा पाई कमल को

एटा, । नगर पंचायत अवागढ़ अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के महेशपाल सिंह ने चौथी बार जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय मुन्नालाल को 18 मतों से से हराया है। भाजपा अध्यक्ष पद पर विजयी हुए महेशपाल सिंह को 2075 वोट मिले हैं।

शनिवार को हुई मतगणना में भाजपा के महेशपाल सिंह को 2075, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के शिवप्रताप सिंह को 1742, निर्दलीय अंजू को 27, कांग्रेस की बेबी को 19, निर्दलीय विवेक लता सिंह को 15, निर्दलीय मुन्नी देवी को 13, समाजवादी पार्टी के दिनेश चंद्र को आठ वोट मिले हैं। नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कुल 9410 मतों से 6279 वोट पड़े। जिसमें से 320 निरस्त हुए है। कुल 5969 वोट वैद्य निकले हैं। विजयी प्रत्याशी को 38.82 प्रतिशत और हारे हुए प्रत्याशी को 34.52 प्रतिशत वोट मिले हैं। इसके अलावा अन्य जमानत जब्त हुए प्रत्याशियों को 1.38 प्रतिशत, अन्य उम्मीदवारों को 29.23 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।

इससे पूर्व तीन बार अध्यक्ष पद पर रह चुके महेश पाल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

अवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विजेता रहे महेशपाल सिंह इससे पूर्व तीन बार चेयरमैन रह चुके है। लगातार नगर पंचायत अध्यक्ष बन रहे महेशपाल सिंह का क्षेत्र में काफी दबदबा मना जाता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks