शुरू हुआ कोरोना का सामुदायिक संक्रमण, भावी समय हो सकता है अधिक भयावह- राजू आर्य

शुरू हुआ कोरोना का सामुदायिक संक्रमण, भावी समय हो सकता है अधिक भयावह- राजू आर्य

• आईएमए ने कहा, अमेरिका और ब्राजील से भी बुरे हो सकते हैं हालत।

• उ.प्र. मुख्यमंत्री द्वारा होम आइसोलेशन को मंजूरी स्वागत योग्य, कोरोना के प्रति निकलेगा भय।

दिल्ली/एटा- जनवादी पत्रकार संघ के प्रदेश प्रभारी, भारतीय गौरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष ब्रजप्रांत एवं कट्टरवादी हिंदू नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोशिएशन द्वाराज कहा जा चुका है कि भारत में कोविड-19 का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो चुका है, जिसका मतलब है कि आगे हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं।

हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ वीके मोंगा ने कहा, ‘यह अब घातक रफ्तार से बढ़ रहा है। हर दिन मामलों की संख्या लगभग ३५००० से अधिक आ रही है। यह देश के लिए वास्तव में एक खराब और गंभीर स्थिति है। कोरोना वायरस अब ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहा है, जो की एक बुरा संकेत है। इससे पता चलता है कि देश में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो चुका है।आने वाले समय में स्तिथि और अधिक भयावह होने वाली है। भारत में हालात अमेरिका और ब्राज़ील से भी भयावह हो सकते हैं।

आर्य ने बताया कि बीते २४ घंटों में ४०२४३ नये मामले सामने आने से पता चल रहा है की देश में संक्रमण की रफ्तार ब्राजील के समकक्ष पहुँच चुकी है। जबकी ब्राज़ील में पिछले तीन दिनों से रफ्तार धीमी हुई है। और बीते तीन दिनों में भारत में निकले नये मामले ब्राजील से अधिक हैं। दूसरी ओर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंकड़े सुधारात्मक है। यहां वायरस से उबरने वाले लोगों की संख्या अन्य किसी भी राज्य से काफी अधिक है। बीते २४ घंटों में २७ मई के बाद पहली बार १००० से कम संक्रमण के मामले आये
हैं।
वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में भी प्रतिदिन बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने होम आईसोलेशन को मंजूरी प्रदान कर दी गयी है, हालांकि ये सिर्फ हल्के और मध्यम लक्षणों वाले संक्रमितों के लिए है। गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के लिए ये रियायत नही है। लेकिन मुख्यमंत्री के इस कदम से लोगों के भीतर बैठा डर काफी हद तक कम होगा।

करीब 60,000 मामलों के साथ कर्नाटक नया हॉटस्पॉट राज्य है और इसके साथ ही महाराष्ट्र 3,00,937 मामलों और 11,596 हताहतों के साथ देश में अब भी वायरस से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य बना हुआ है। मुंबई से अब तक एक लाख से अधिक संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद शनिवार को इसने तीन लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके बाद कुल 1,65,714 मामलों के साथ तमिलनाड़ु सूची में दूसरे स्थान पर है। यहां 2,403 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

कर्नाटक बना नया हॉटस्पॉट-

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks