
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी एवं चारा घोटाले के मुख्य जांच अधिकारी एपी दुराई IPS ने अपनी आत्मकथा”परसूट आफ ला एंड ऑर्डर”(Pursuit of law and order) में अध्याय 26 The CBI Vs Lalu Prasad Yadav में पृष्ठ 230, 231, 232 में लिखा है कि “सीबीआई ने अपने द्वारा दायर 49 मुकदमो में से 7 में लालू प्रसाद यादव जी को मुजरिम बनाया है।”
पूर्व डीजीपी ने अपनी किताब में लिखा कि लालू प्रसाद यादव एवं कुछ आईएएस को फंसाने का गम्भीर षड़यंत्र किया गया है। देश की न्यायिक व्यवस्था में ऐसा होना ठीक नही है। मीडिया ने भी लालू प्रसाद यादव को बिना मुजरिम सिद्ध हुए खुद ही ट्रायल कर उन्हें अपराधी घोषित कर दिया।