
सिंदरी (घनबाद):- 7 मई,।
भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) की सिंदरी नगर कमेटी की ओर से विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती पर गौशाला बाजार में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता ज्ञान विज्ञान समिति के कार्यकर्ता विकास कुमार ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर ने भारत के स्वाधीनता आंदोलन की सांस्कृतिक चेतना में आधुनिक मानवतावाद को प्रधान स्वर बनाया। एक आधुनिक मानवतावाद जिसमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, सहकारिता, श्रम की पूंजी के साथ संघर्ष जैसे तत्कालीन सभी आधुनिक चिंतन को आत्मसात करने की उदारता हो, उन पर खरे उतरने के लिए खुद को बदलने की भी सक्रियता हो और इसके साथ देशप्रेम की भी भावना प्रबल हो ऐसा उनका संदेश लेखनी में झलकता था।
उन्होंने कहा कि विश्वकवि रवींद्रनाथ के मानवतावाद में समाजवादी क्रांति जैसी नई सोच के लिए बहुत जगह थी। यही कारण है की उन्हें साहित्य के क्षेत्र में एशिया महादेश का प्रथम नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता अनिल कुमार शर्मा ने किया।
संगोष्ठी को विकास कुमार ठाकुर, एडवा की सिंदरी नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा, नंदिनी शर्मा, आर के मिश्रा, प्रफुल्ल कुमार स्वैंन, अशोक दास आदि ने संबोधित किया।