डबल इंजन नहीं ट्रिपल इंजन की बनेगी सरकार
(केशव प्रसाद मौर्य)

डबल इंजन नहीं ट्रिपल इंजन की बनेगी सरकार*
(केशव प्रसाद मौर्य)

एटा अलीगंज के डीएवी इंटर कॉलेज क्रीडा स्थल में निकाय चुनाव की सभा को आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया
निकाय चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है आज अलीगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र पंचायत जैथरा क्षेत्र पंचायत राजा का रामपुर के प्रत्याशी सुनीता गुप्ता विजेंद्र सिंह चौहान रेखा देवी को निकाय चुनाव में भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज का दिन बुद्ध पूर्णिमा का ऐतिहासिक दिन है भगवान बुद्ध का रास्ता आज भी प्रासंगिक है उन्होंने पूर्व के चुनावों की चर्चा करते हुए कहा कि इससे पूर्व भी जब मैं इसी ग्राउंड पर विधानसभा चुनाव के दरमियान भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने आया था तब आप लोगों ने मेरे अनुरोध पर कमल खिलाने का काम किया था

आज एक बार फिर मैं अलीगंज नगर पालिका की भाजपा प्रत्याशी सुनीता गुप्ता नगर पंचायत जैथरा प्रत्याशी विजेंद्र सिंह चौहान क्षेत्र पंचायत राजा का रामपुर प्रत्याशी रेखा देवी के लिए वोट मांग कर कमल खिलाने की आप से अपील करने आया हूं मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप पुनः यहां पर भारी मतदान कर तीनों प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने का काम करेंगे वर्तमान में देश के अंदर भाजपा कि समर्पित सरकार है जिस के शासनकाल में सभी गरीब असहाय लोगों को नियमित राशन जल व्यवस्था विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से मिल रही है पूर्व की सपा बसपा कांग्रेस सरकार में बिजली आती ही नहीं थी और आज कमल के फूल की सरकार में बिजली जाती नहीं है उन्होंने प्रदेश में योगी जी की सरकार के चलते गुंडे माफिया या तो ऊपर चले गए या जेल की चारदीवारी के अंदर हैं पहले सपा सरकार में नारा था *जिस गाड़ी में सपा के झंडा उस गाड़ी में बैठा गुंडा* सपाइयों का नारा है खाली प्लाट हमारा है आज यही माफिया गुंडे भीगी बिल्ली की तरह अपनी जान की भीख मांगते हुए फिर रहे हैं उन्होंने देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री के शासनकाल में कश्मीर से धारा 370 हटाकर वहां की जनता को न्याय दिलाने का काम किया मोदी जी ने देश के किसानों के लिए प्रतिवर्ष ₹6000 किसान निधि के रूप में तीन किस्तों में देकर किसानों को सम्मान दिया आज मैं आपको बताने आया हूं 2023 का यह निकाय चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा निर्धारित करेगा भाजपा की डबल इंजन की सरकार में देश की जनता से जो वायदे किए थे उनको शत प्रतिशत पूरा किया है और आगे भी करते रहेंगे अंत में उन्होंने बताया कि 2014 2019 2022 में जिस तरह से आप लोगों ने भाजपा की सरकार बनाई है उसके लिए देश का हर नागरिक मातृशक्ति बधाई का पात्र है अंत में उन्होंने उपस्थित जनता से अपील करते हुए कहा कि कष्ट चाहे कितने भी आएं लेकिन आपको सिर्फ कमल का फूल खिलाना है चुनाव परिणाम आने के बाद मैं आपके बीच में उपस्थित रहूंगा इस चुनावी सभा को प्रमुख रूप से सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पूर्व चेयरमैन बृजेश गुप्ता, डा0 अशोक रतन शाक्य, राजा का रामपुर भाजपा एससी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विकास गुप्ता उपाध्यक्ष एवं शिवम गुप्ता, अर्जुन सिंह कश्यप सुशील गुप्ता भैया जी जिला महामंत्री मेघ सिंह शाक्य, गोपाल शर्मा, दिनेश गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, आशीष राजपूत, सुजीत गुप्ता बॉबी, आमोद आर्या सहित बडी संख्या में महिला, पुरूष मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks