
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की नीयत से गाडी खोल देना व गाडी मे आग लगाने के मामले से संबंधित दो अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 04.05.2023 को मुखविर की सूचना पर अभियुक्त सुन्दरम पुत्र राजवीर उर्फ भूरे व छोटू पुत्र रामगोपाल निवासीगण पीपल अडडा थाना कोतवाली नगर एटा सम्बन्धित मु0अ0स0314/23 धारा 379/511/435 भादवि0 को समय 12.20 बजे रोडवेज वस स्टेन्ड थाना कोतवाली नगर एटा से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
- सुन्दरम पुत्र राजवीर उर्फ भूरे
- छोटू पुत्र रामगोपाल निवासीगण पीपल अडडा थाना कोत0 नगर एटा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1-प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह
2-निरीक्षक अपराध धर्मवीर सिह गौर
3-का0 चन्द्रमुनि शर्मा
4-का0 अजीत सोलंकी