आधी रात बड़ी संख्या में घुसे गोस्तकरों ने 14 गायें काट डालीं, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । पंवास की गोशाला में मंगलवार आधी रात बड़ी संख्या में घुसे गोस्तकरों ने 14 गायें काट डालीं। विरोध करने पर वहां काम करने वाले पिता-पुत्र को चाकू से गोद दिया। पिता की हालत गंभीर है। उसे सैफई रेफर किया गया है। पुलिस को गोवंशों के अवशेष मिले है, जबकि 27 गायें कम मिलीं। 30 गोतस्करों पर मुकदमा दर्ज कर चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
शीतलपुर क्षेत्र स्थित गांव पंवास के नाम से लखमीपुर गांव में गोशाला है। इसमें बतौर केयरटेकर उदयपाल सिंह रहते है। मंगलवार की शाम वे घर जा चुके थे। रात को करीब 30 गोतस्कर गोशाला पर पहुंचे। ताला तोड़कर गायों को निकाला और गेट पर ही काटने लगे। रात करीब 12 बजे लखमीपुर निवासी ह्रदेश चौहान अपने पुत्र शिवम चौहान के साथ डेयरी पर काम करने के बाद साइकिल से गांव लौट रहे थे। उनको एक तस्कर ने रोक लिया। साइकिल रुकते ही तस्करों मिलकर दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। हृदेश के सिर में चाकू मारे और बेटे शिवम पर भी वार कर उसका गला दबाया। दोनों को रस्सी बांधकर एक तरफ डाल दिया। इसी दौरान दोस्त की शादी में शामिल होकर गांव का गौरव सोलंकी लौट रहा था तो तस्करों ने उसे भी पीटकर हाथ-पैर बांध दिए। शिवम से मोबाइल, नकदी तथा गौरव से सोने की चेन, 14 हजार निकाल लिए। एक घंटे बाद गो तस्कर फरार हो गए।