एशियन एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित होंगे डॉ प्रदीप रघुनंदन

एशियन एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित होंगे डॉ प्रदीप रघुनंदन

ताज विवांता दिल्ली में होगा कार्यक्रम
राजनेता एवं कई हस्तियां होंगीशामिल

कासगंज 3 मई l जेल सुधारों की खेत में पिछले 16 वर्षों से कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता एवं जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन को जनपद कासगंज के कारागार में बच्चों को शिक्षित कराए जाने को लेकर चलाए जा रहे शिक्षा अभियान के आधार पर एशियन एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किए जाने के लिए चयनित किया गया है। एशियन एजुकेशन अवार्ड की जूरी ने पिछले 6 महीने में देश भर में चलाए गए ऑनलाइन सर्वे के आधार पर डॉ रघुनंदन के नाम का चयन किया है। आगामी 21 मई को दिल्ली के पांच सितारा होटल ताज विवांता में आयोजित एक समारोह में श्री रघुनंदन को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

जनपद कारागार कासगंज में माताओं के साथ रह रहे 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए जेल सुधारक डॉ रघुनंदन एक अभियान चला रहे हैं जिसमें जेल में रहते हुए इन बच्चों को शिक्षित किया जा सके।
ज्ञात हो डॉ. प्रदीप रघुनंदन पिछले 16 वर्षों से जेल सुधारों के क्षेत्र में सक्रिय हैं l वर्ष 2008 में जनपद कारागार एटा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का आई.एस.ओ कारागार का प्रमाण पत्र दिलाने में डॉ रघुनंदन की भूमिका महत्वपूर्ण रही थी। उत्तर प्रदेश के कारागार में निरुद्ध बंदियों को उन्होंने शिक्षा का अधिकार दिलाया और सबसे पहले जनपद कारागार एटा में जेल विद्यालय की शुरुआत की। इसी श्रंखला में जनपद कारागार कासगंज में उन्होंने बंदी माताओं के साथ निवासत बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की। उत्तर प्रदेश की जेलों में जेल रेडियो का शुभारंभ, बंदियों के लिए योगा की गतिविधियां हो, रचनात्मक लेखन अभियान के तहत बंदियों को गीत गजल कविता कहानी निबंध से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयास हो या फिर कारागार को सही मायनों में सुधार ग्रह बनाने की कवायद हो जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन की भूमिका महत्वपूर्ण रही है l उन्हें उनके इस विशिष्ट जेल सुधार अभियानों के लिए दर्जनों बार राष्ट्रीय और प्रदेशीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ प्रदीप रघुनंदन को एशियन एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता अनीस गांधी, अश्वनी चतुर्वेदी, डॉ आर.के. दीक्षित कन्हैया लाल त्रिवेदी डॉ मनोज यादव ललित शाक्य डॉक्टर लाइक अली मोहम्मद फारूक लखन दिक्षित राजेश उपाध्याय मुकेश भारद्वाज डॉ मुकेश शर्मा रामवीर उपाध्याय डॉ मनोज शर्मा शरद गुप्ता पंडित रामकिशोर शर्मा एस.बी सिंह लोधी सहित नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks