47 केंद्रों पर एक माह बाद भी नहीं खुला गेहूं खरीद का खाता

47 केंद्रों पर एक माह बाद भी नहीं खुला गेहूं खरीद का खाता, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । किसानों का गेहूं सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए जिले में बनाए गए 83 गेहूं क्रय केंद्र में से 47 केंद्रों पर अब तक गेहूं खरीद का खाता भी नहीं खुल सका है। जबकि केंद्र प्रभारी खरीद लक्ष्य पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे है।

मंगलवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि जिले में बनाए गए 83 गेहूं क्रय केंद्र में से 36 क्रय केंद्रों पर ही 130 किसानों से 4563 कुंतल गेहूं की खरीद की जा सकी है।

उन्होंने बताया कि गल्ला मंडी का भाव क्रय केंद्रों के भाव से अधिक होने के कारण किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने में रुचि नहीं दिखा रहे है। खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि खाद्य विभाग के पांच क्रय केंद्रों में से सभी पर गेहूं खरीद हो चुकी है। इसी प्रकार पीसीएफ के 41 में से 20 केंद्रों पर खरीद हो गई है। यूपीएसएस के 11 में से तीन केंद्रों पर खरीद हुई है। वहीं पीसीयू के 24 में से आठ केंद्रों पर गेहूं खरीदा गया है। भारतीय खाद्य निगम के दोनों केंद्रों पर अब तक खरीद नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि 15 जून तक 76 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। उसे पूरा करने में केंद्र प्रभारी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। फिर भी किसान गेहूं बेचने से कतरा रहे है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks