विद्युत लाइन सही कर रहे संविदा लाइनमैन की करंट सें मौत

विद्युत लाइन सही कर रहे संविदा लाइनमैन की करंट सें मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन सही करते समय शटडाउन शुरू कर दिया। विद्युत लाइन सही कर रहे संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। एकत्रित लोग लाइनमैन को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

थाना निधौलीकलां के गांव नगला पोखर निवासी यशवीर सिंह (20) पुत्र रघुनाथ सिंह यादव ड़ेढ साल से विद्युत सब स्टेशन गदनपुर पर संविदा लाइनमैन पद पर तैनात था। रविवार सुबह सूचना पर कोतवाली देहात के गांव बावसा के पास विद्युत लाइन सही करन पहुंचा।

पोल पर चढ़ने से पहले शटडाउन लिया गया था। लाइन सही करते समय किसी ने शटडाउन शुरू कर दिया। लाइन में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर यशवीर सिंह अचेत हो गया। एकत्रित लोग लाइनमैन को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks