सीमावर्ती थाना क्षेत्र एवं जनपदीय पुलिस के अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक


एटा–आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत एएसपी एटा द्वारा सीमावर्ती थाना क्षेत्र एवं जनपदीय पुलिस के अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक।

आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा द्वारा जलेसर सर्किल के सीमावर्ती थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ बॉर्डर मीटिंग की गई। इसमें एसडीएम जलेसर श्री रामनयन क्षेत्राधिकारी सादाबाद- श्री गोपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेंद्र सिंह ,प्रभारी निरीक्षक जलेसर जगदीश चंद्र , प्रभारी निरीक्षक अवागढ़ फूलचंद्र , प्रभारी निरीक्षक सकरौली राजेश चौहान, प्रभारी निरीक्षक निधौली कलां मनोज कुमार , प्रभारी निरीक्षक रजावली उमापति, उपनिरीक्षक थाना सहपऊ सतीश चंद्र, उपनिरीक्षक थाना हसायन प्रवीण, उपनिरीक्षक थाना एका धनपाल सिंह मौजूद रहे।
बैठक में चुनाव के दिन बैरियर के संबंध में , वांछित अपराधियों के संबंध में , पुरस्कार घोषित अपराधियों के संबंध में, तथा 10 किलोमीटर के दायरे में जमा कराए जाने हेतु शस्त्रों के संबंध में चर्चा की गई। अवैध शराब के संबंध में भी गोपनीय जानकारी का आदान प्रदान किया गया की। बॉर्डर के सभी थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है जिससे सभी जानकारियां त्वरित गति से शेयर की जा सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks