5 दिनों तक होगी बरसात; UP में इस दिन गिरेंगे ओले; जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

IMD Rainfall Alert: लो आ गई गुड ए, 5 दिनों तक होगी बरसात; UP में इस दिन गिरेंगे ओले; जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम…..!!

IMD Rainfall Alert, Weather Update Forecast: देशभर के ज्यादातर राज्यों में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश जारी रहने के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और यूपी में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में एक और दो मई को ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चार मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान भी गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जिससे गर्मी से भी बड़ी राहत मिलेगी। मालूम हो कि कई दिनों तक भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिससे लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चार मई तक यूपी में भी कई जगह बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks