पक्षों में झगड़े के बाद एक पक्षीय फायरिंग कर दी

दो पक्षों में झगड़े के बाद एक पक्षीय फायरिंग कर दी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

पटियाली,। थाना क्षेत्र के बहोरनपुरा गांव में बीती रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों में झगड़े के बाद एक पक्षीय फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से किशोरी घायल हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत आठ नामजदों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे की है। 12 वर्षीय किशोरी को कुछ लोग घायलावस्था में पटियाली थाना लेकर पहुंचे। किशोरी को गोली लगी थी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया। सीएचसी से उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया।

इस मामले में सचिन पुत्र गजेंद्र सिंह ने थाना में दी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा अंकेश गांव के वीरपाल की परचून दुकान पर सामान खरीदने गया था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान सत्येंद्र, रवेंद्र, मोहित, गोविंद, प्रदीप, अवनीश, घोलू, महेश ने घेर लिया और गाली गलौज व फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी पक्ष से चली गोली उसकी 12 वर्षीय बेटी तनु के गले में लग गई। गोलीकांड के बाद आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी फरार हो गए। सीओ डीके पंत, इंस्पेक्टर अमरेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर अमरेश सिंह ने बताया कि गांव में प्रधान पद को लेकर पुरानी रंजिश में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। मामले में नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks