पालिकाध्यक्ष एटा सदर सीट पर बसपा उम्मीदवार हुई भाजपाई
( बसपा की पूजा अब बनेगीं भाजपा उम्मीदवार सुधा की सारथी )
” अतयंत पिछडे एवं दलित वोटरों पर भी भाजपा की पैनी नजर “

एटा ! कल बुधवार से भाजपाई कद्दावर नेताओं द्वारा बसपा उम्मीदवार श्रीमती पूजा गुप्ता पत्नी प्रशांत गुप्ता ” पी.जी.” पूर्व सभासद को अपने पाले में लाने के लिऐ की जा रही कवायद आज गुरूवार को प्रात: की भोर में उस समय कामयाब हो गयी जब भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप जैन द्वारा भाजपा उम्मीदवार श्रीमती सुधा गुप्ता के पति पंकज गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं कुछ अन्य कद्दावर भाजपाईयों के साथ उनके सुन्दरलाल स्ट्रीट पुलिया गर्वी स्थिति आवास पर पहुंचकर प्रशांत गुप्ता ( पी.जी. ) व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूजा गुप्ता को सम्मान स्वरूप भाजपाई पट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी गयी ! बसपा उम्मीदवार की हैसियत से पालिकाध्यक्ष पद पर नामाकंन करने वाली जुझारू महिला नेत्री श्रीमती पूजा गुप्ता अब भाजपा की कद्दावर लोकप्रिय उम्मीदवार श्रीमती सुधा गुप्ता को चुनावी रणभूमि में विजय दिलाने के लिऐ उनके विजय रथ की सारथी बनेंगी ! आज अचानक घटित हुऐ इस घटनाक्रम को लेकर जहां बसपाई भौचक्के नजर आऐ तो वहीं भाजपाईयों में उत्साह व हर्षोल्लास का माहौल दिखायी दिया ! भाजपा के कद्दावर तथा स्थानीय निकाय चुनाव के अहम रणनीतिकार अरूण दीक्षित एवं अनिल गुप्ता ( भट्टे वाले ) ने बताया कि इस बार पालिका में भी होगी भाजपा सरकार , अन्य दलीय व निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी अखाडे तक पहुंचते पहुंचते स्वंय ही गश खाकर औधें मुहं चित्त पडे होगें ! क्योंकि योगी सरकार के द्वारा दिया गया भयमुक्त समाज का नारा अब पूर्णरूप से एटा नगर में दिखायी दे रहा है ! इसलिऐ शहर के अन्दर निवास करने वाले अत्यधिक पिछडे वर्ग में कश्यप , धनगर , सविता , प्रजापति , साहू ,आदि एवं दलित वर्ग में दिवाकर , गिहार , खटीक , शंखवार ,वाल्मीक आदि मतदाता खुलकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर हिन्दू राष्ट्र निर्माण के सपने का सुत्रधार बनेगें !