
गैंगस्टर में वांछित गिरफ्तार।
कासगंज,थाना गंजडुंडवारा के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत के नेतृत्व में गंजडुंडवारा पुलिस ने मुअसं १२०/२३ के अन्तर्गत धारा २/३ गैंगस्टर एक्ट में वांछित जुनैद पुत्र उवैस निवासी पश्चिम थोक कस्बा व थाना गंजडुंडवारा को गिरफ्तार कर लिया। जुनैद पर थाना गंजडुंडवारा में संगीन धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ,उ.नि.राम प्रकाश सिंह,का.१०६०अजीत कुमार ,का.१८०, मुनेन्द्र कुमार सभी थाना गंजडुंडवारा उपस्थित थे।
१६०० ग्राम डायजापाम सहित तीन गिरफतार।
थाना कासगंज के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में कासगंज पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान १६०० ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम सहित आदिल पुत्र बुन्दू निवासी पीरछल्ला मीट मार्केट ,मौ.नवाब ,२.बब्लू पुत्र अयूब निवासी हिदायतनगर ,३.अजीम पुत्र कयामुद्दीन निवासी हिदायत नगर , कासगंज को मुअसं २८५/२३ धारा २७/२२ एन डी पी एस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
आदिल पर थाना कासगंज में मुअसं ५०८/२१ धारा ३/५/८ गौवध अधिनियम में पंजीकृत बताया जाता है।