ग्रीष्मकालीन महिला योग शिविर के दूसरे दिन का आयोजन हुआ संपन्न।

वाराणसी आज दिनांक 26/04/ 2023 को कुलानुशासक मंडल एवं महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन महिला योग शिविर के दूसरे दिन का आयोजन सायं 6:00 से 7:00 बजे जवाहरलाल नेहरू क्रीड़ा परिसर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में किया गया।
कुलानुशासक एवं महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति की अध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने दूसरे दिन की प्रशिक्षिका गरिमा पाण्डेय को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। डॉ. गरिमा ने योग एवं अष्टांग सिद्धांत का प्रशिक्षण महात्मा गांधी नेचर क्योर हॉस्पिटल आर्मी पब्लिक स्कूल में योग शिक्षिका के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकीं हैं। वर्तमान में वे पीजी डिप्लोमा इन योगा एजुकेशन वैदिक दर्शन विभाग काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में कार्यरत हैं। सत्र का प्रारंभ सर्वे भवंतू सुखिन: श्लोक के उच्चारण के साथ किया गया। आज के सत्र में उन्होंने अनेक व्यायामों की जानकारी प्रतिभागियों को दीं जैसे सूक्ष्म व्यायाम ताड़ासन चक्की चाल आसन जानू शीर्षासन कटिचक्रासन उष्ट्रासन हलासन अनुलोम विलोम प्राणायाम नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम आदि। साथ ही उन्होंने महिलाओं की अनेक समस्याओं पर भी चर्चा की।
आज के योग शिविर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रोफेसर भारती रस्तोगी साथ ही अनेक शिक्षिकाएं शिक्षिकाएं एवं परिसर में आवासित कर्मचारियों के परिवार की महिलाएं भी शिविर में शामिल हुई। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के आसपास रहने वाली अनेक महिलाओं ने भी शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज शिविर में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रोफेसर अमिता सिंह ने सभी प्रतिभागी गणों से आग्रह किया कि काशी की समस्त माताएं, बहने इसमें शामिल हो और एक स्वस्थ परिवार व समाज के निर्माण में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें । आज के सत्र का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चंद्रमणि ने किया। शिविर में कुलानुशासक मंडल के सदस्य डॉ.अंजना वर्मा एवं डॉ. रीना चटर्जी शामिल हुई।