
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली बडी सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा जमीन के विवाद को लेकर हुई हत्या की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को एक अवैध तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस तथा एक फावडा सहित किया गया गिरफ्तार।
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-123/2023 धारा-323,302,307,504 भादवि0 के तहत वांछित चल रहे एक अभियुक्त सन्तोष पुत्र मोहरपाल निवासी कसा पश्चिमी थाना जैथरा जनपद एटा को आज दिनांक-25.04.2023 को वनियाढारा तिराहे के पास से समय करीव 08:25 वजे एक अवैध तमन्चा व करतूस तथा फावडा सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द थाना जैथरा पर एक अन्य मुअसं-136/2023 धारा-3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवशयक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना:- दिनांक 16.04.2023 को वादी धर्मेन्द्र पुत्र रामवीर सिह निवासी कसा पश्चिमी थाना जैथरा जिला एटा ने अभियुक्तगणों द्वारा वादी के भाई अरविन्द के साथ मारपीट करना व जान से मारने की नियत से वादी के भाई अरविन्द के सिर मे फावडा मार दिया था जिससे वादी का भाई वेहोश हो गिर जाना व गम्भीर रूप से घायल हो जाने के सम्वन्ध में लिखित सूचना थाने पर दी गयी थी जिस सम्बन्ध में थाना जैथऱा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक 22.04.2023 को एस एन मेडिकल काँलेज आगरा में इलाज के दौरान वादी के भाई अरविन्द पुत्र श्री रामवीर सिंह निवासी कसा पश्चिमी थाना जैथरा जिला एटा उम्र करीव 43 वर्ष की मृत्यु हो गयी जिस कारण मुकदमा उपरोक्त में धारा 302 आईपीसी की वृद्धि की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1-सन्तोष पुत्र मोहरपाल निवासी कसा पश्चिमी थाना जैथरा जनपद एटा।
बरामदगी
1.एक तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस(315 वोर)
2.एका फावडा।
अभियुक्त सन्तोष का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0551/2015 धारा 147/148/149/307/429/506 आईपीसी थाना जैथरा जनपद एटा
2.मु0अ0स0123/2023 धारा 323/302/307/504 आईपीसी थाना जैथरा जनपद एटा
3.मु0अ0स0 136/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- श्री रामेन्द्र शुक्ला प्रभारी निरीक्षक
- उ0नि0 श्री संदीप कुमार राणा
- का0 ओमप्रकाश
- का0 विवेक कुमार
- का0 तरूण पूनिया
- है0का भूपेन्द्र राघव