
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को चोरी के माल सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बगवाला पर पंजीकृत मुअस-94/23 धारा379,411 भादवि के तहत वांछित चल रहे एक *अभियुक्त योगेश कुमार उर्फ योगेंद्र सिंह पुत्र जमादार सिंह निवासी ग्राम राजपुर थाना बागवाला जिला एटा* को चोरी के माल सहित गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.योगेश कुमार उर्फ योगेन्द्र सिंह पुत्र जमादार सिंह निवासी ग्राम राजपुर थाना बागवाला जनपद एटा।
बरामदगी
1.छोटी बैट्री लाल व सफेद रंग
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 लालबहादुर सिंह
2.का0 सौरभ मोरल
3.का0 अनिल कुमार