
एटा, भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वाधान में एटा जिला की ब्लॉक स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज एटा में आयोजित की गई । प्रतियोगिता का उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए अग्रसर होने वाले एटा जिला के समस्त राजकीय इंटर कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों को वित्तीय साक्षरता ज्ञान और भारतीय रिजर्व बैंक के प्रति जागरूक करना है । आज की प्रतियोगिता में एटा जिला के विभिन्न ब्लॉक से आए 16 राजकीय इंटर कालेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया । प्रत्येक स्कूल से 2 छात्र अपने एक अध्यापक के संरक्षण में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आए थे । प्रतियोगिता 12 .00 बजे दोपहर में शुरू होकर 12.30 बजे समाप्त कर दी गई । प्रतियोगिता का परिणाम प्रतियोगिता की समाप्ति के तुरंत बाद अग्रिणी बैंक कार्यालय एटा एवम भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ से आए अधिकारी सहायक महाप्रबंधक श्री अनिल मिश्रा की निगरानी में मूल्यांकन कर परिणाम घोषित कर दिया गया । भारतीय रिजर्व बैंक वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता में दोनो टीम में श्री आकाश कुमार , रितिक शर्मा स्कूल राजकीय हाई स्कूल अधापुरा निधौली कलां मिस ओम भारती , ज्योति स्कूल गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जिरिस्मी प्रथम स्थान , मिस लवी, देवीकी स्कूल गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज जलेसर , मिस मेघा शाक्य , राधिका स्कूल गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज एटा द्वितीय स्थान एवं मिस आरती , कुंती स्कूल गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज राजा का रामपुर द्वितीय स्थान , श्री जीतू राठौर , दीपक कुमार स्कूल गवर्नमेंट इंटर कालेज एटा तृतीय स्थान पर रहे । सभी विजेताओं छात्रों को आगामी जिला स्तरीय भारतीय रिजर्व बैंक की वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा । प्रथम ,द्वितीय , तृतीय स्थान के लिए क्रमश रु
5000.00, रु.4000.00 , रु.3000.00 का नगद पुरस्कार छात्रों के बचत खाता में जमा करके दिया गया । प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त विद्यार्थियों को स्नैक्स और किराया स्वरूप रु.620.00 का भुगतान भी उनके बचत खाते में किया गया । प्रतियोगिता का संचालन श्री अनिल मिश्रा सहायक महाप्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ एवम श्री वीरेंद्र सिंह अग्रणी जिला मंडल प्रबंधक अग्रिणी बैंक कार्यालय एटा की उपस्थिति में हुआ । प्रतियोगिता में प्रत्येक स्कूल से एक अध्यापक महोदय संरक्षण की रूप में उपस्थित होकर प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहभागी रहे ।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री मिथलेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक श्री महेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का विशेष योगदान रहा । श्री रबिंद्र कुमार सिंह अग्रणी बैंक अधिकारी , श्री बादल , श्री सूरज अग्रणी बैंक कार्यालय एवम श्री उपेन्द्र शर्मा वित्तीय साक्षरता सलाहकार अमूल्य वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रतियोगिता में उपस्थित रहे ।