
जनपद के 42 स्कूलों को मान्यता समाप्ति के नोटिस दिए, रिपोर्ट योगेश मुदगल
एटा, । महानिदेशक स्कूल शिक्षा, राज्य परियोजना निदेशक एवं समग्र शिक्षा के आदेशों की अवेहलना करने पर बीएसए संजय सिंह ने जनपद के 42 स्कूलों को मान्यता समाप्ति के नोटिस दिए हैं।
बीएसए ने बताया कि सोमवार को जिन स्कूलों को मान्यता समाप्ति के नोटिस दिए गए, उनमें डीएबी जूनियर हाईस्कूल अलीगंज, गौतम बुद्ध पीपी, जेडी जनकल्याण कैला रोड अलीगंज, राजगुरु ओरिएंटल स्कूल अलीगंज, एसआरएस विद्यापीठ अगरैया, श्रीमती सीडी पब्लिक स्कूल अवागढ़, दीक्षा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल एटा, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल एटा, केपीएस (समाज कल्याण) लालपुर, पी सत्येन्द्रनाथ केपीएस, पीएस पब्लिक स्कूल सकीट रोड, रत्नेश नरायन केपीएस, शिव राम शिक्षण संस्थान, श्री शिवराम जूनियर हाईस्कूल पुलिस लाइन लालपुर, सुभाष पब्लिक स्कूल शांतिनगर, श्रीमती मीरा रानी बाल शिक्षा केंद्र पब्लिक स्कूल, श्रीमती मायादेवी आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय धुमरी, डायमंड पब्लिक स्कूल जलेसर, आईएसएसडी कान्वेंट विद्यालय नगवाई जलेसर, केबीएम पब्लिक स्कूल छौंकर जलेसर, शीलेश पब्लिक स्कूल बढनपुर जलेसर, एसआईएस पब्लिक स्कूल करथनी जलेसर, एसएलएस पब्लिक स्कूल जलेसर, श्रीमती गायत्री देवी पब्लिक स्कूल पवरा जलेसर, श्रीमती श्यामादेवी पब्लिक विद्यालय भडनपुरा जलेसर, एसटी श्री अजबदेव पब्लिक स्कूल जलेसर, चौधरी टी.दास प्रेमपाति हायर सैकेण्डरी स्कूल मारहरा, मां जगदंबा मॉर्डन पब्लिक स्कूल मारहरा, रानी अवंतीबाई पब्लिक स्कूल नगरिया ताड, श्री भगवान बाल निकेतन मारहरा, श्री फूलसिंह बघेल पब्लिक स्कूल सूरतपुर माफी मारहरा, श्री राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल यादगारपुर बुरहनाबाद मारहरा, आजाद मैमोरियल पब्लिक स्कूल निधौलीकलां, आर्य आदर्श शिक्षा निकेतन निधौलीकलां, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल निधौलीकलां, एसडी गर्ल्स पब्लिक स्कूल विशनपुर निधौलीकलां, श्री लाल बहादुर जूनियर हाईस्कूल कुंवरपुर निधौलीकलां, केके जनकल्याण पब्लिक स्कूल रसूलपुर सकीट, सरस्वती शिशु मंदिर सकीट, श्री ज्ञान सिंह पब्लिक स्कूल छछैना सकीट, स्वामी छेनानंद जूनियर हाईस्कूल गढिया कौंछी यूपीएस सकीट, स्वामी छेनानंद जूनियर हाईस्कूल गढिया कौंछी पीएस सकीट शामिल हैं।
*यू-डायस प्लस पोर्टल पर विद्यालय के कोड किए बंद
एमआईएस जिला समन्वयक अविनाश शुक्ला ने बताया कि यू-डायस प्लस 2022-23 की गतिविधियों स्कूल प्रोफाइल, टीचर प्रोफाइल एवं स्टूडेंट प्रोफाइल की डाटा एंट्री के कार्य को समयांतर्गत न पूर्ण करने पर नोटिस दिए हैं। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी अलीगंज, निधौलीकलां, जलेसर, सकीट, अवागढ़, मारहरा, एटा नगर, जलेसर नगर क्षेत्र ने संस्तुति की है। संस्तुति के क्रम में 42 विद्यालयों का यू-डायस कोड यू-डायस प्लस पोर्टल पर बंद कर दिया गया है। इसके बाद विद्यालय की मान्यता समाप्ति की कार्रवाई की जाती है।