नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । लंबी कशमकश के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चार नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। घोषणा के बाद प्रत्याशी नामांकन करने की तैयारियों में जुट गये हैं। प्रत्याशी बनने के बाद समर्थकों की ओर से बधाईयां दी जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि नगर पालिका परिषद एटा पर सामान्य वर्ग महिला की सुधा गुप्ता पत्नी पंकज गुप्ता, नगर पालिका परिषद अलीगंज पर सामान्य वर्ग महिला सुनीता गुप्ता पत्नी सुदीप कुमार गुप्ता, नगर पालिका परिषद मारहरा पर अनुसूचित जाति महिला वर्ग की राजनश्री पत्नी विजय सिंह, नगर पालिका परिषद जलेसर पर पिछड़ा वर्ग महिला की इंदूवाला कुशवाह पत्नी बीएल कुशवाह को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत राजा का रामपुर रेखा रानी पत्नी संजीव कुमार, नगर पंचायत जैथरा बिजेन्द्र सिंह चौहान पुत्र रामपाल सिंह चौहान, नगर पंचायत सकीट शकुंतला शाक्य पत्नी राजवीर सिंह शाक्य, नगर पंचायत निधौलीकलां देवलाल लोधी पुत्र नाथूराम बौहरे, नगर पंचायत अवागढ़ महेशपाल सिंह पुत्र ऐदल सिंह, नगर पंचायत मिरहची पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मीना देवी पत्नी दलवीर सिंह लोधी को बनाया गया है।
सपा आप व कांग्रेस के प्रत्याशियो ने किया नामांकन
एटा, । रविवार को नगर पालिका परिषद सदर सीट पर समाजवादी पार्टी तथा आम आदमी, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन कर दिया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया है। समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।
सपा से मुन्नी बेगम पत्नी मुहम्मद सलीम ने नामांकन किया है। इनके साथ ही इनके बेटे जहीर अहमद ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पत्नी नाजरा बेगम का भी नामांकन कराया है। कांग्रेस पार्टी से सीमा देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार ने नामांकन किया है। आप से राजकुमारी पत्नी हेमंत कुमार ने नामांकन किया है। सदर पर कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। मारहरा से सपा से शशि प्रभा पत्नी धीरेन्द्र सिंह तथा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जलेसर में बसपा से विस्मिल्ला बेगम पत्नी मुहम्मद हनीफ उस्मानी से नामांकन किया। निधौलीकलां नगर पंचायत में सपा से वीरेन्द्र सिंह ने नामांकन किया।