शहर के प्रवेश पर एक खूबसूरत चौराहा कासगंज की पहचान*

*शहर के प्रवेश पर एक खूबसूरत चौराहा कासगंज की पहचान*

कासगंज, । एटा और हाथरस-मथुरा की ओर से आने पर शहर के प्रवेश पर एक खूबसूरत चौराहा कासगंज की पहचान वह भी नाम से कराएगा। हराभरा पार्क और उसके पर पत्थर के शब्दों से लिखा कासगंज दिखाई देगा। इस पर रंग बिरंगी कंसेप्ट लाइटें रोशनी बिखरेंगी। आने जाने वालों में शहर का बेहतर संदेश जाएगा।

चौराहे के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण नगर निकाय चुनाव के बाद होगा। प्रशासन ने कासगंज शहर के नदरई गांव चौराहे का सौंद्रर्यीकरण करीब 20 लाख रुपये से अधिक धनराशि से कराया जा रहा है। सौंदर्यकरण का काम 80 फीसदी पूरा हो चुका है। शेष साजसज्जा और लाइटों का काम होना है। यह काम डीएम हर्षिता माथुर द्वारा पर्यटन विकास के माध्यम से कराया जा रहा है। काम को समय से पूरा करने के लिए डीएम ने निर्माणदायी संस्था से कराने के लिए निर्देश दिये हैं।

*कासगंज शहर में प्रवेश करने पर आने जाने वालों को नदरई चौराहा कासगंज शहर का संकेत बनेगा, चौराहे का सौंदर्यकरण कराया गया है, मुख्य चौराहे पर पार्क नुमा तिकोना लाल पत्थर से निर्मित किया गया है, जिससे वह मजबूत रहेगा, लाइट भी होगी, जिससे रात में भी चौराहा दिखने में खूबसूरत लगेगा। नगर निकाय चुनाव के बाद कार्य को पूरी तरह से मूर्ति रूप दे दिया जाएगा।*

-हर्षिता माथुर, डीएम

कासगंज,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks