भाजपा ने एटा से सुधा गुप्ता, मारहरा से राजनश्री, अलीगंज से सुनीता गुप्ता एंव जलेसर से इंदूबाला कुशवाह को प्रत्याशी घोषित किया

भाजपा ने एटा से सुधा गुप्ता, मारहरा से राजनश्री, अलीगंज से सुनीता गुप्ता एंव जलेसर से इंदूबाला कुशवाह को प्रत्याशी घोषित किया, रिपोर्ट योगेश मुदगल
एटा। भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन की अंतिम तिथि से पूर्व एटा, मारहरा, अलीगंज और जलेसर से अपने प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी है। भाजपा में नगरीय निकाय अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की रस्साकसी पिछले काफी दिनों से चल रही थी। टिकिट की आस में उम्मीदवार एटा मुख्यालय से लेकर लखनऊ तक की दौड लगा रहे थे। इस बीच सपा, कांग्रेस के अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने अपने नांमाकंन भी दाखिल कर दिये थे, लेकिन भाजपा ने अपने पत्ते अंतिम दौर तक छिपा कर रखे। नामांकन की अंतिम तिथि से पूर्व संख्या पर पार्टी हाइकमान द्वारा सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। इसमें एटा सीट से सुधा गुप्ता, मारहरा से राजनश्री, अलीगंज से सुनीता गुप्ता और जलेसर से इंदुबाला कुशवाह पर अपना भरोसा जताते हुए प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रत्याशियों की घोषणा पर समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए अपने अपने गणित लगाना शुरू कर दिये हैं।
वहीं बसपा ने मारहरा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा हाईकमान ने मारहरा कस्बा से निर्मलादेवी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पूर्व मंत्री राजवीरसिंह ने प्रत्याशी के पति भरतसिंह अम्बे को टिकिट सौंपते हुए आधिकारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की है। इस मौके पर डा0 सुबोध सक्सैना, आरिफ परवेज, रजनेशबाबू, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks