रक्षा मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे

रक्षा मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । रक्षा मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए गए। रुपये लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाई गई। रुपये वापस मांगने पर पिटाई भी की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़ित ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली नगर के मोहल्ला वर्मानगर निवासी प्रशांत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आशीष निवासी विमला विहार जीआर अस्पताल रोड आगरा ने रक्षा मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया। पीड़ित ने 2021 में आरोपी को 20 लाख 71 हजार से अधिक रुपये दे दिए। रुपये देने के बाद भी पीड़ित की नौकरी नहीं लगी। इसके बाद पीड़ित ने रुपये वापस मांगे।

आरोप है कि आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर घायल भी कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने तीन आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks