
एटाः-थाना मारहरा पुलिस को मिली बडी सफलता थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक वारन्टी अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार,करीब आधा दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओं को दे चुका है अंजाम।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्येवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में अवैध शस्त्र/वारंटी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सत्यवीर पुत्र श्री आराम सिंह निवासी ग्राम असदपुर थाना मारहरा जनपद एटा को दिनांक-21.04.2023 को असदपुर तिराहे के पास से समय करीब 23.05 बजे एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस(315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द थाना मारहरा पर मुअस0-66/23, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1.सत्यवीर पुत्र श्री आराम सिंह निवासी ग्राम असदपुर थाना मारहरा जनपद एटा।
बरामदगीः-
1.एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस (315 बोर)
अभियुक्त सत्यवीर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 1508/19 धारा 380 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
- मु0अ0सं0 1517/19 धारा 380 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
- मु0अ0सं0 10/20 धारा 380/457/411 भादवि थाना मलावन जनपद एटा
- मु0अ0सं0 27/20 धारा 398/401 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद-एटा
- मु0अ0सं0 30/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद-एटा
- मु0अ0सं0-35/20 धारा 60/72 उ0प्र0 उ0-शुल्क/आब0 अधि0 थाना को0 देहात जनपद-एटा
- मु0अ0सं0 116/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद-एटा
- मु0अ0सं0-224/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मारहरा जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- उ0नि0 श्री अनिल यादव
- है0का0 प्रदीप कुमार
- का0 पुष्पेन्द्र सिंह
- का0 विजेन्द्र सिंह
- का0 सुधीर कुमार
- का0 अनुज कुमार
- का0 सत्यम कुमार