आफत ब्रज में आकाशीय बिजली गिरी, दो जिंदा जले

आफत ब्रज में आकाशीय बिजली गिरी, दो जिंदा जले

एटा, । ब्रज में मौसम ने जमकर कहर बरपाया। आकाशीय बिजली के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। बिजली गिरने से कासगंज में दो किसान जिंदा जल गए। वहीं मैनपुरी और मथुरा में कुछ पशुओं के जलने की सूचना है।
कासगंज के पटियाली स्थित गांव राजेपुर कुर्रा के पदम नगला में अचानक बरसात आने से खेतों में काम कर रहे किसान एक झोपड़ी में जा पहुंचे। लेकिन आकाशीय बिजली झोपड़ी पर ही गिर गई। इससे इंस्पेक्टर उर्फ भूरे (32) पुत्र कमल सिंह व अरविंद (35) पुत्र गंधर्व सिंह जिंदा जल गए। एटा में झमाझम बरसात से खेतों में खड़ी व कटी गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका है। उधर मैनपुरी के कई इलाकों में शुक्रवार की शाम ओलावृष्टि हुई। यहीं के बिछवां में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन पशुओं की मौत हो गई। इसके अलावा एक बालक झुलस गया। फिरोजाबाद में भी कई जगह ओलावृष्टि की सूचना है। मथुरा के नौहझील क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत हो गई। वहीं आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से फसलों को नुकसान की खबर है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks