पांच सितारा होटल को एक ग्राहक ने एक करोड़ रुपये के मुआवजे का नोटिस भेजा

आगरा फतेहाबाद रोड स्थित एक पांच सितारा होटल को एक ग्राहक ने एक करोड़ रुपये के मुआवजे का नोटिस भेजा है। इस होटल में खाना खाने पहुंचे ग्राहक ने वेज रोल का ऑर्डर दिया। उसे चिकन रोल परोस दिया गया। खाने पर पता चला तो ग्राहक को उल्टियां हो गईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद ग्राहक ने होटल प्रबंधक सहित पांच लोगों को धार्मिक भावनाएं आहत करने पर कानूनी नोटिस भेजा और एक करोड़ रुपये मुआवजा मांगा है।

यह घटना विगत 14 अप्रैल की बताई गई है। गनपति किंग काउंटी निवासी अर्पित गुप्ता अपने मित्र के साथ फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में शाम 4:30 बजे खाना खाने पहुंचे। खाने में वेज रोल ऑर्डर किया। वेज रोल की जगह होटल स्टाफ ने चिकन रोल परोस दिया। रोल का कुछ हिस्सा खाने के बाद ग्राहक को पता चला तो तबीयत बिगड़ गई। दूसरे ग्राहक ने घटना का वीडियो बना लिया।

अधिवक्ता नरोत्तम शर्मा के माध्यम से बुधवार को कानूनी नोटिस भेजा गया। इसमें ग्राहक की धार्मिक भावनाएं आहत करने व असुरक्षित खाद्य पदार्थ खिलाने के आरोप लगाते हुए एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की गई है।

विधि विशेषज्ञ व पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक गुप्ता का कहना है कि ऐसे मामलों में धार्मिक भावनाएं आहत करने, खाद्य सुरक्षा अधिनियम व मिलावटी पदार्थ खिलाने की धाराओं में केस दर्ज हो सकता है। इसमें तीन से 10 साल तक सजा का प्रावधान है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks