
एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ फोटो वायरल करने के मामले में एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फ़ोटो वायरल होने की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त मोसिम पुत्र इकबाल निवासी मौ0 अग्रेयान थाना जलेसर जनपद एटा को दिनांक 17.04.2023 को बस्ती तिराहे के पास से एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर मु0अ0सं0 142/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पता-
- मोसिम पुत्र इकबाल निवासी मौ0 अग्रेयान थाना जलेसर जनपद एटा।
बरामदगी-
- एक अवैध तमंचा व 02, जिन्दा कारतूस (315 बोर)
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- उ0नि0 श्री प्रेमप्रकाश
- कां0 भानचन्द्र
- कां0 गजेन्द्र कुमार