
ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्यों को जैथरा पुलिस ने दबोचा
एटा,जैथरा, । ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्यों को जैथरा पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जे से चोरी की वैन, बाइक सहित तीन वाहन बरामद हुए है। तलाशी के दौरान तमंचा, कारतूस भी बरामद हुए है। कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों को जेल भेजा गया है।
एसएचओ जैथरा रामेन्द्र शुक्ला ने बताया कि 10 अप्रैल को पीड़ित मनोज प्रताप निवासी गांगूपुरा थाना जैथरा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि चोर वैन चोरी कर ले गए है। उन्होंने, एसआई नरेश सिंह, टीम ने कार्रवाई करते हुए काली नदी पुल धुमरी के पास खंडर से तीन चोरों को पकड़ा। इनके कब्जे से चोरी की ईको कार, बाइक, अवैध असलहा कारतूस, एक छुरा एवं घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई। पूछताछ में चोरों ने अपने नाम राजा निवासी मोहल्ला लोहियानगर थाना सिढपुरा कासगंज, मंजू कश्यप निवासी मोहल्ला कांशीराम थाना अलीगंज, शाहरूख निवासी गांव टीकरी कलां थाना सिकंद्राराऊ जिला हाथरस बताया। इनके आपराधिक इतिहास के बारें में पुलिस जानकारी कर रही है। कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।