
कासगंजप्रदे,श में घटित घटना क्रम के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित ने कोतवाली क्षेत्रांतर्गत फ़्लैग मार्च किया तथा मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पुलिस बल की ड्यूटी चैक करते हुए यातायात और कानून व्यवस्था का जायजा लिया तथा असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए बताया गया कि सोशल मीडिया का ग़लत इस्तेमाल करने वालों तथा भ्रामक एवं अफवाह फ़ैलाने वालों व असामाजिक तत्वों के साथ कठोरता के साथ निपटने की चेतावनी भी दी।