
एटा– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत, आम लोगो से संवाद स्थापित कर भारी पुलिस बल के साथ की गई पैदल गस्त।
साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/ थाना प्रभारियों द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में की जा रही है पैदल गस्त।
आज दिनांक 16.04. 2023 को जनपद में शांति सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत लोगों से संवाद स्थापित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा सहित भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर आम जनमानस को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया, एवं उनके द्वारा शांति व्यवस्था हेतु ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों /थाना प्रभारियों द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लोगों से संवाद एवं समन्वय स्थापित करते हुए पैदल गश्त की जा रही है।