
एटा,14 अप्रैल। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि आज देखने में आया कि घंटाघर एटा स्थित जीटी रोड पर नमाज मस्जिद के बाहर सड़क पर पड़ी जा रही है जो कि गलत है क्योंकि नमाज मस्जिद के अंदर पढ़ी जानी चाहिए। जिसका विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल विरोध करता है तथा प्रशासन को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए अन्यथा की स्थिति में पूरे जनपद में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के द्वारा पूरे जनपद में सड़कों पर हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा।जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
श्री चौहान ने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने से यातायात प्रभावित होता है जिसके कारण जाम की स्थिति बन जाती है जो कि गलत है इसलिए आगे से ऐसी पुनरावृत्ति ना हो।