
सोनभद्र
अपराध शाखा को मिली बड़ी सफलता, खनन सम्बन्धित मुकदमो में वांछित चल रहे 07 नफर पासर को किया गया गिरफ्तार – दिनांक-04.02.2023 को खान निरीक्षक, जनपद सोनभद्र द्वारा अवैध रुप से बगैर EMM 11/ E FORM C के गिट्टी लदी ट्रक के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 53/2023 धारा 379, 353 भादवि 3, 7, 57 उ0प्र0 उप खनिज परिहार नियमावली 1963 व 4, 21 खान एवं खनिज अधि0, 3, 5 सार्वजनिक सम्पत्ती निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक15.03.2023 को इनके द्वारा सूचना दिया गयी कि कुछ लोग बगैर EMM 11/ E FORM C गिट्टी व बालू लदी ट्रकों को पार कराने का कार्य कर रहे है जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 126/2023 धारा 147, 332, 353, 419, 420, 504 भादवि व 3, 7, 57 उ0प्र0 उप खनिज परिहार नियमावली 1963 व 4, 21 खान एवं खनिज अधि0, 3, 5 सार्वजनिक सम्पत्ती निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना अपराध शाखा में नियुक्त निरी0 श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा की जार ही थी । उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अपराध शाखा को विशेष निर्देष दिये गये थे । अपराध शाखा की स्वाट एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आसूचना का संजाल तैयार किया गया व दिनांक-12.04.2023 को मुखबीर की सूचना पर अपराध शाखा की संयुक्त टीम द्वारा 07 नफर अभियुक्तगण को इको प्वांइट के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
- सौरभ सोनी उर्फ सन्नी उर्फ झारखण्डी पुत्र विजय सोनी निवासी नगर उटारी, जनपद गढ़वा, झारखण्ड उम्र लगभग 22 वर्ष ।
- गंगा सागर चौधरी पुत्र स्व0 गोविन्द चौधरी निवासी डाला नई बस्ती, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 33 वर्ष ।
- दीपक सिंह पुत्र बच्चा सिंह निवासी डाला बाड़ी सेवा सदन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष ।
- आलोक सिंह उर्फ वीरेन्द्र चौहान पुत्र धर्मु चौहान निवासी गोराही, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष।
- सोमू उर्फ सोम राज यादव पुत्र स्व0 वशीष्ट यादव निवासी न्यू कालोनी रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष ।
- आशीष कुमार चौहान पुत्र स्व0 देवनाथ चौहान निवासी गोइठरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
- अनिल कुमार गुप्ता पुत्र सुरेश कुमार गुप्ता निवासी लउआ, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
1.निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह, क्राइमब्रांच, जनपद सोनभद्र।
2.निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी, जनपद सोनभद्र।
3.निरीक्षक श्री शेषनाथ पाल, एसओजी प्रभारी, जनपद सोनभद्र। - हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 शशिप्रताप सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 सतीश कुमार पटेल, का0 रितेश पटेल, का0 प्रेमप्रकाश चौरासिया, का0 अजीत यादव एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
- हे0का0 सौरभ राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित सिंह सर्विलांस टीम जनपद सोनभद्र।