बिजली बकाएदारों के अब कटेंगे कनेक्शन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। विद्युत वितरण निगम राजस्व वसूली सुधार लाने के लिए अब बकाएदारों के कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है। जिन उपभोक्ताओं पर पांच हजार से अधिक बकाया बिल है। ऐसे उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जाएगी।
बुधवार को विद्युत वितरण नगरीय एक्सईएन जीसीएल भटनागर एवं सोशल मीडिया प्रभारी अर्पित कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर में कुल 1588 ऐसे उपभोक्ता है। जिन्होंने बीते कई महीनों से बिजली बिल जमा नहीं किया है। यह सभी उपभोक्ता पांच हजार से अधिक बड़े बकाएदार है। इन सभी उपभोक्ताओं पर निगम का एक करोड़ से अधिक रुपया बकाया बना हुआ है। एक्सईएन ने बताया कि उपभोक्ता के समय पर बिल भुगतान करने के बाद ही शहर को देने के लिए निगम बिजली खरीदता है।