डिवाइडर से बाइक निकालते समय महिला गिरी, मौत

डिवाइडर से बाइक निकालते समय महिला गिरी, मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – भाई के साथ बाइक से गमी में शामिल होने जाते समय डिवाइडर से बाइक निकालते समय महिला गिर गई। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
थाना जैथरा के गांव धुमरी निवासी ओवेन्द्र तथा इनकी चचेरी बहन सरोज देवी (40) पत्नी रामू के घर आस-पास बने हुए है। सरोज देवी के ताऊ की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। गमी में शामिल होने के लिए बुधवार को भाई ओवेन्द्र के साथ गांव नगला ढालू थाना पटियाली कासगंज जा रही थी। गांव फगनौल स्थित एक दुकान के पास सड़क पर डिवाइडर से बाइक निकालते समय सरोज नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। भाई घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया कि दो दिन पहले डिवाइडर बनवाया गया है और ईंट रखकर डामर डाल दिया है, जिसके चलते वह डिवाइडर दिखाई नहीं दिया था। भाई ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। जैथरा पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
सड़क हादसों में चार लोग हुए हैं घायल
बुधवार सुबह गांव कीलरमऊ के पास मैक्स पिकअप की चपेट में आकर सुधा, सत्यवीर निवासी कीलरमऊ बागवाला, उस्मान निवासी धुमरी जैथरा घायल हो गए। मंगलवार शाम को ट्रैक्टर-रोडवेज बस की नगरिया मोड़ पर भिडंत हो गई। अंशुल निवासी नगला हरजू थाना जैथरा घायल हो गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks